फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की उपलब्धियां सिलसिलेवार गिनाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को सिलसिलेवार गिनाया। कहा कि सरकार की प्राथमिकता में आम आदमी है। हर व्यक्ति की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया था। अब सरकार उस पर अमल कर रही है। इसके लिए जाति, धर्म, इलाका और अन्य पहलुओं पर नहीं देख रहे हैं। गरीबों का हक हड़पने वालों पर कानून अपना काम कर रहा है। वह गुरुवार को अतरासी रोड स्थित मैरिज हॉल में चेतन चौहान की स्मृति में अतरासी-हसनपुर के नामकरण पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम आवास के तहत गरीबों का घर बनाया जा रहा है। सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन दिए जा रहे हैं ताकि गरीबों के घर में बिजली रहे। आयुष्मान योजना में जिले में 46 हजार लोगों को कार्ड जारी किया गया है। पैसे के अभाव में लोग पहले इलाज नहीं कराते थे। इससे बीमारियां बढ़ रही थी लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों के दर्द को समझा। उस पर काम किए हैं। अब आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के इलाज मुफ्त में हो रहे हैं।
विज्ञापन

राजीव गांधी के कथन के बहाने कांग्रेस पर हमला
अमरोहा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कृषि सुधार बिल के बहाने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि 60 साल तक सत्ता में रहे हैं। अब चिंता हो गई है कि कृषि कानून लागू होने से किसानों की हालात सुधरेगी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कथन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने स्वीकारा था कि केंद्र का 100 पैसा जनता के लिए जाता है लेकिन उसके तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे रह जाता है। आखिर 85 पैसे कहां जाता है। दरअसल गरीबों का हक बेईमान लूट लेते थे। पीएम नरेंद्र मोदी किसानों और आम जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। किसान सम्मान निधि से किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये मिल रहे हैं। किसानों के बैंक अकाउंट में सम्मान निधि डीबीटी हो रहे हैं। इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है। विपक्षी दल इसलिए विरोध कर रहे हैं कि कृषि सुधार से किसानों की बदहाली खुशहाली में बदलेगी। किसानों को उनका हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने दलाली और कमीशन खोरी को बंद करने का काम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें