शादी के ग्यारह साल बाद युवक ने अपनी दूसरी शादी कर ली। केरल की रहने वाली पहली पत्नी के विरोध करने पर उसे तीन तलाक दे दिया। मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
केरल के जनपद कासरकोड थाना अंबलतरा के गांव गुरुपुरम निवासी समीरा की शादी ग्यारह साल पहले रहरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। समीरा पर दो बेटी और एक बेटा है। आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। जब समीरा ने इसका विरोध किया तो पति ने तीन तलाक दे दिया। उसके साथ मारपीट की और बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। समीरा ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, तो कोई सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को समीरा ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।