फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के टीकाकरण के लिए अस्पताल में तैयार रखें, कोताही बर्दाश्त नहीं: शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नोडल अधिकारी और चकबंदी आयुक्त बीआर शास्त्री ने कहा कि बच्चों के टीकाकरण के संबंध में तैयारी पूरी कर लें। सभी व्यवस्थाएं चिकित्सालय में होनी चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। रैपिड रिस्पांस टीमें देहात में सर्वे में तेजी लाएं। पॉजिटिव मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए। होम आइसोलेट मरीजों को घर में दवाएं दें। अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त होनी चाहिए।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोविड 19 के बचाव के बारे में समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने सीएमओ से कहा कि सैंपलिंग, सैनिटाइजेशन में तेजी लाएं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वेलनेस सेंटर और सब सेंटर में सफाई रखें। गंदगी नहीं होनी चाहिए। पॉजिटिव व्यक्ति को मेडिकल किट अवश्य मिल जाय। चिकित्सालय में दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त होनी चाहिए कहा कि बच्चों के टीकाकरण के संबंध में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों के टीकाकरण के लिए किए जाने वाली सभी व्यवस्थाएं चिकित्सालय में होनी चाहिए। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि जिस क्षेत्र में मेडिकल किट बांटी जाए ,वहां के विधायक को जानकारी उपलब्ध कराएं। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश आदि रहे।
अस्पताल में सामान्य रोगियों के इलाज शुरू कराएं
नोडल अधिकारी बीआर शास्त्री ने कहा कि अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था शुरू कराई जाए। ताकि सामान्य रोगी को परामर्श मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्ययोजना बना ले संबंधित से चर्चा कर अविलंब शुरू कराएं।
विज्ञापन

शहर में घरों में दस्तक, लोगों की स्क्रीनिंग
अमरोहा। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने शुक्रवार को मोहल्ला निगरानी समितियों को डोर टुुुु डोर सर्वे के निर्देश दिए। इसके बाद स्क्रीनिंग की गई। कोरोना के आशंकित लोगों को मेडिकल किट बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें