अमरोहा। कोरोना से शुक्रवार को दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं 67 व्यक्ति संक्रमित हैं, जिसमें अमरोहा की छह साल की बच्ची भी शामिल है। पुलिस लाइंस का सिपाही, गजरौला में शिक्षक और फैक्टरी के तीन मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 208 स्वस्थ हो गए हैं। फिलहाल 1,414 व्यक्ति सक्रिय केस के तौर पर हैं। इन लोगों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।
सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि हसनपुर में 5, जोया में 7, गजरौला में 10, अमरोहा में 22 और धनौरा में 23 लोग संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 67 लोग संक्रमित हैं। इसके अलावा 208 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वहीं 1,414 व्यक्ति सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर की 598 की जांच में 41 संक्रमित मिले हैं। निजी लैब में 15 लोग की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। ट्रूनेट और एंटीजन की जांच 729 की कराई गई, जिसमें 11 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अमरोहा में छह साल की बच्ची और पुलिस लाइंस में सिपाही और गजरौला में शिक्षक के अलावा दो फैक्टरियों के तीन कर्मचारी पॉजिटिव है। उन्होंने बताया कि धनौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला कर्मचारी और मोहल्ले के चार लोग संक्रमित हैं। इनके अलावा मृतकों में अमरोहा में 40 और 60 वर्षीय व्यक्ति हैं वहीं डिडौली इलाके में 45 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा धनौरा में 35 वर्षीय महिला औ हसनपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी मौत हुई है।
कोरोना की स्थिति (21 मई 2021)
संक्रमित------67
मृतक---------5
स्वस्थ--------208
सक्रिय--------1,414