फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से स्ट्रांग रूम पर रखें कड़ी नजर : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चार जून को मंडी समिति में होने वाली मतगणना को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने लिए मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मतगणना को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अफसर तैयारियों में जुटे हुए है। शुक्रवार को एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिस लाइन कार्यालय में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर की गई तैयारियों की समीक्षा की। एसपी ने मतगणना शुरू होने से पूर्व, मतगणना के दौरान व मतगणना समाप्त होने के उपरांत चुनाव आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए। गोष्ठी में मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। मतगणना कार्मिकों, विभिन्न प्रत्याशियों व उनके एजेंटों तथा मीडिया कर्मियों के लिए वाहन पार्किंग का स्थान निर्धारित करने व उनके मतगणना स्थल तक आने के लिए प्रवेश द्वार निर्धारित करने, मतगणना स्थल पर मतगणना की समस्त तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बाद में ईवीएम, स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फायर सेफ्टी उपकरणों को भी चेक किया। सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कड़ी नजर रखने तथा स्ट्रांग रूम के चारों तरफ लगातार सतर्क नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी राजीव कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभावी चुनाव शाखा, प्रभारी यातायात आदि पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें