फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ का इंजन फेल, यात्री रहे गर्मी से बेहाल

विज्ञापन
गजरौला में रेलवे स्टेशन पर खड़ी काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। नई दिल्ली से चलकर वाराणसी जा रही काशी विश्वनाथ का इंजन प्लेटफार्म से खिसकते ही अचानक फेल हो गया। जानकारी होने पर रेलवे में खलबली मच गई। मालगोदाम यार्ड में खड़ी मालगाड़ी का इंजन कटवाकर इसमें जोड़ा गया। इसके बाद ही ट्रेन रवाना हो सकी। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक यात्री गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली से चलकर वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अपराह्न दो बजकर बीस मिनट पर यहां पहुंची। दो बजकर 22 मिनट पर रवाना होने के लिए जैसे ही चालक ने इंजन स्टार्ट किया। ट्रेन चंद कदम चलकर ही थम गई। पता चला कि ट्रेन का इंजन फेल हो गया है। जानकारी होने पर रेलवे स्टेशन पर खलबली मच गई। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह तत्काल वहां पहुंचे और मुरादाबाद कंट्रोल को इसकी जानकारी दी। इसके बाद यहां यार्ड में खड़ी मालगाड़ी का इंजन कटवाकर उसे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में जोड़कर ट्रेन को यहां से अपराह्न तीन बजकर 43 मिनट पर रवाना कराया गया। ट्रेन के लगभग डेढ़ घंटे तक यहीं खड़े रहने से उसके सवार यात्रियों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ा। ट्रेन चलने के बाद ही उन्होंने राहत की सांस ली।
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का इंजन फेल होने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है। दिल्ली की दिशा से आने वाली रनथ्रू सुपरफास्ट श्रमजीवी एक्सप्रेस और जनसाधारण एक्सप्रेस के जाने के बाद ही इसे यहां से छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें