अमरोहा। प्रशासनिक सजगता से कुशक तालाब को पाटने की साजिश नाकाम कर दी गई। पांच छह ट्रॉली मिट्टी गिराई गई थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पुलिस और नगर पालिका की टीम को मौके पर भेजा। जेसीबी से मिट्टी को हटाया गया। इसके अलावा तालाब के किनारे खाई बनाई गई। तालाब को पाटने वालों की तलाश तेज हो गई है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी को मुरादाबादी गेट के निकट स्थित कुशक तालाब को पाटने की सूचना मिली। उन्होंने पुलिस बल और नगर पालिका की टीम को मौके पर भेजा। यहां पर तालाब के हिस्से में पांच से छह ट्रॉली मिट्टी डाली गई थी। भूमाफिया ने रात के अंधेरे में मिट्टी डाला था। उन्होंने मिट्टी को हटाने के आदेश दिए। इसके बाद जेसीबी से मिट्टी को हटाया गया। दरअसल भू माफिया तालाब को पाट कर रास्ता बनाने की साजिश कर रहे थे। इसके अलावा खेत के बीच में भी रास्ता बनाने की जानकारी मिली। उन्होंने इस रास्ते को ध्वस्त करा दिया। इसके अलावा तालाब के किनारे खाई खुदवा दी है ताकि कोई मिट्टी का भराव नहीं कर सके।