फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ : ब्रेसलेट मंगलसूत्र और प्रिंटेड कपड़ों का क्रेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। करवाचौथ का पर्व 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। त्योहार में अभी कई दिन बाकी हैं, लेकिन बाजार में खरीदारी का उत्साह दिखने लगा है। इस बार पारंपरिक साड़ियों और आभूषणों के साथ नए डिजाइन के कपड़े, स्कर्ट-कुर्ती और ब्रेसलेट मंगलसूत्र महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। शुक्रवार को शहर के कोट, बड़े बाजार और शफातपोता में कपड़ों व चूड़ियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। सराफा बाजार में भी महिलाएं अपने बजट के हिसाब से खरीदारी करती नजर आईं।
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारियों के अनुसार, बंधेज जयपुरी, एचओ सिल्क, बनारसी सिल्क, फैंडी शिफॉन और क्रंची शिफॉन की साड़ियां महिलाओं को पसंद आ रही हैं। इस बार पोजीशन प्रिंट वाले क्रेप कपड़े की मांग भी सामने आ रही है। पारंपरिक साड़ियों के अलावा गरारे, शरारे, स्कर्ट-कुर्ती और डिवाइडर कुर्ती के संयोजन को भी पसंद किया जा रहा है। महिलाएं त्योहार पर पहनने के लिए अपनी पसंद और बजट के मुताबिक परिधान चुन रही हैं।
सराफा बाजार में हल्के बिछुए, कुंडल, अंगूठी, पायल और सोने के सेट की खरीदारी हो रही है। सोने के साथ हीरे के आभूषणों में भी महिलाओं की दिलचस्पी दिख रही है। पारंपरिक मंगलसूत्र के साथ ब्रेसलेट की तरह पहने जाने वाले मंगलसूत्र का चलन भी महिलाओं को आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा चांदी के करवा और पूजा से जुड़ी सामग्री की भी खरीदारी की जा रही है। शफातपोता स्थित चूड़ियों की दुकानों पर शुक्रवार को भीड़ रही। चूड़ी विक्रेता साहिल के मुताबिक, शनिवार को ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं, अतरासी रोड स्थित ब्यूटी पार्लर संचालक शालिनी भारद्वाज ने बताया कि महिलाएं मेहंदी लगवाने के साथ मेकअप के लिए भी पहुंच रही हैं। करवाचौथ नजदीक आने के साथ पार्लरों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। बाजार में करवा, कलश, पूजा की थाली, माता की तस्वीर और चुनरी की खरीदारी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें