फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार स्नान को रिकार्ड तोड़ 21 लाख श्रद्धालु पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान के लिए तिगरी धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर्ष, उल्लास, उमंग, श्रद्धा के संगम के साथ इस बार रिकार्ड तोड़ 21 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। जो पिछले साल की तुलना में तीन लाख श्रद्धालु अधिक हैं। वहीं पांच सालों में श्रद्धालुओं की संख्या में छह लाख की वृद्धि है।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तिगरी धाम मेला की खास अहमियत है। गंगा के किनारे लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले में अमरोहा, संभल, रामपुर, मुरादाबाद के अलावा अन्य जिलों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। करीब पांच दिन चलने वाले इस मेले का मुख्य आकर्षक कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान है। यहां गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। साल दर साल तिगरी धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। सोमवार की रात बारह बजे के बाद शुरू हुआ मुख्य स्नान का सिलसिला मंगलवार शाम तक चलता रहा। श्रद्धालु गंगा में आस्थ की डुबकी लगाते रहे। इस बार गंगा स्नान में रिकार्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंचे। शासन को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक इस बार करीब 21 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। जबकि पिछले साल ये संख्या 18 लाख के आसपास थी। वहीं वर्ष 2014 की तुलना में ये संख्या छह लाख अधिक है।
विज्ञापन

किस साल किनते श्रद्धालु पहुंचे
वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या
2014 15 लाख
2015 15 लाख
2016 15 लाख
2017 16 लाख
2018 18 लाख
2019 21 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें