फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा के कार्तिक ने दिल्ली में लहराया परचम

Mon, 24 Mar 2025 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता कार्तिक। स्रोत. स्वयं
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अमरोहा के कार्तिक चाहल ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक हासिल किया है। जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
जोया के गांव नरैना निवासी कार्तिक चाहल ने बताया कि दिल्ली में 21 से 24 मार्च तक नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई प्रतियोगिता में देशभर के लगभग तीन हजार एथलीट ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन खेलो इंडिया की योजना के अंतर्गत भारत सरकार व एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने पहले भी डिस्कस थ्रो इवेंट में भाग लिया था, लेकिन एक दुर्घटना में उनके पैर में काफी चोट आ गई थी। जिसकी वजह से खेल से दूरी बनानी पड़ी थी, लेकिन काफी दिन खेल से दूर रहने के बाद हिम्मत हार रहे कार्तिक चाहल फिर से अपने कोच रणदीप सिंह से मिले और फिटनेस के लिए नारंगपुर ग्राउंड पर आना शुरू कर दिया था। इसके बाद पैरा गेम्स में खेलने की तैयारी शुरू की।
विज्ञापन

कोच रणदीप सिंह ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने के लिए तैयारी करना है। कार्तिक के पदक जीतने पर विद्यालय प्रबंधन सरदार, राजवीर सिंह, प्रधानाचार्य गुरनाम सिंह, उप प्रधानाचार्य देवेश कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, संजीव चौहान ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें