अमरोहा। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की अमरोहा शाखा अध्यक्ष के लिए करतार सिंह चौहान ने अपना नामांकन कराया। केवल एक ही नामांकन होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
मंगलवार को करतार सिंह के प्रस्तावक नितिन सिरोही रहे जबकि अनुमोदन पवन कुमार ने किया। चुनाव अधिकारी के समक्ष उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद पर केवल एक ही नामांकन होने से उनका निर्विराेध निर्वाचन तय है। इस दौरान हरपाल सिंह चौहान, कैलाश त्यागी, सुधांशु विश्नोई, भगवंत चौहान, लोकेश यादव, राम सिंह सैनी, अनिल जग्गा आदि मौजूद रहे।