फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर हादसे में करनाल के ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। होटल के पास ट्रक खड़ा करके लघुशंका के लिए हाईवे किनारे खड़े चालक को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। हादसे में हरियाणा करनाल के रहने वाले ट्रक चालक चंबा सिंह (58) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक चंबा सिंह हरियाणा राज्य के करनाल जनपद के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। चंबा सिंह ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार की रात चंबा सिंह मुरादाबाद की तरफ से ट्रक लेकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। उन्हें करनाल जाना था। रात में करीब दस बजे उनका ट्रक रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे स्थित पुलिस चौकी के सामने पहुंचा। तभी चंबा सिंह होटल के पास ट्रक खड़ा करके लघुशंका के लिए हाईवे की तरफ चले गए। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक के चालक ने चंबा सिंह को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से भाग निकले। जबकि गंभीर रूप से घायल चंबा सिंह सड़क पर पड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चंबा सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलते ही चंबा सिंह के परिजन अस्पताल पहुंच गए और बेहतर इलाज के लिए उन्हें करनाल ले गए। शनिवार की सुबह इलाज के दौरान चंबा सिंह की मौत हो गई। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मृतक चंबा सिंह के बेटे गुरदेव सिंह की तहरीर पर बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें