फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पर्सनल लोन के लिए कर रहे थे आवेदन, गवां बैठे 49 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। साइबर ठग तरह-तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। उनकी मेहनत की कमाई को लूटा जा रहा है। अब पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने वाले किसान को व्हाट्सएप पर लिंक भेज कर 49 हजार रुपये ठग लिए । धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया में धनाजी ज्ञानदेव डोंगरे रहते हैं। उन्हें लोन लेना था। इसलिए उन्होंने मुद्रा लोन बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए अप्लाई किया। तभी कागजी कार्रवाई करने के नाम पर उनसे बैंक फॉर्म भरने के लिए कहा गया। साथ ही उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से लिंक भेजा गया। जैसे ही धनाजी ज्ञानदेव डोंगरे ने फॉर्म भरा। तभी खुद को बैंक कर्मचारी बताने वाले ठगों ने उनसे 100 रुपये फीस के साथ बैंक डिटेल्स फार्म में भरने के लिए कहा गया। इस दौरान लिंक पर मिले ओटीपी के डालते ही उनकी आईडीबीआई बैंक शाखा के अकाउंट से 49 हजार रुपये कट गए। मोबाइल पर खाते से रुपयों की कटौती का संदेश मिलते ही धनाजी ज्ञानदेव डोंगरे के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी कुंवर अनुपम सिंह को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर रजबपुर थाना पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस में होने की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें