फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हादसे में घायल कांवड़िये की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

श्योनली जियारत के पास हाईवे पर हादसे में घायल संभल के बाइक सवार कांवड़िये छोटे सिंह (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई। छोटे 13 जुलाई की रात बाइक से गांव के जत्थे के साथ गंगाजल लेने ब्रजघाट जा रहा था। इस बीच एक फॉर्च्यूनर कार छोटे की बाइक को टक्कर मारते हुए अर्टिगा कार से टकरा गई थी।
हादसे में दोनों कार सवार भी घायल हुए थे। मृतक कांवड़िये की पत्नी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डायवर्जन के चलते हाईवे की दिल्ली से मुरादाबाद लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित थी जबकि मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों तरफ के वाहन चल रहे थे। 13 जुलाई की रात डिडौली क्षेत्र में श्योनाली की जियारत के पास हाईवे पर दिल्ली की ओर से रही अर्टिगा की सामने से आ रही फॉर्च्यूनर से भिड़ंत हो गई थी। इसमें फॉर्च्यूनर कार मालिक गाजियाबाद की गांधी नगर कॉलोनी निवासी कारोबारी दुर्गेश, उनका चालक सुशील (मधुबनी बिहार) व तरुण और अर्टिगा कार सवार डिडौली निवासी रमन, संभल के हजरतनगर गढ़ी थानाक्षेत्र के गांव अटोरगढ़ी के विकास और आकाश घायल हो गए थे।
विज्ञापन

परिजन घायल दुर्गेश को इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे जबकि अर्टिगा सवार रमन की मुरादाबाद के अस्पताल में मौत हो गई थी। इसी हादसे की चपेट में आकर संभल जिले के असमोली क्षेत्र के गांव गुमसानी निवासी कांवड़िये छोटे सिंह भी घायल हुए थे। वह चचेरे भाई विशाल, करन सिंह व महेश के साथ गांव के जत्थे में शामिल होकर कांवड़ लेने बाइक से ब्रजघाट जा रहे थे।
विज्ञापन

हाईवे पर फॉर्च्यूनर छोटे को रौंदते हुए अर्टिगा से जा भिड़ी थी। घायल छोटे सिंह की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि इस हादसे के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें