गजरौला (अमरोहा)। हादसे में घायल हुए कांवड़िये की उपचार के दौरान तीन दिन बाद मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मुरादाबाद के मझौला थानाक्षेत्र के गांव आंबेडकर नगर के निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उनके भाई नितिन 12 जुलाई की रात बाइक से ब्रजघाट कांवड़ लेने जा रहे थे। बाइक पर पीछे उनके दोस्त रामपुर के टांडा थानाक्षेत्र के गांव तोडा बादली केशी नगली निवासी अभिषेक बैठे थे। उनकी बाइक चौपला ओवरब्रिज पर पहुंची थी तो सामने से आ रही बाइक से टकरा गई थी। जिससे कांवड़िया नितिन व बाइक पर बैठे अभिषेक घायल हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। यहां से उनके भाई को मेरठ रेफर कर दिया गया था। 16 जुलाई की रात मेरठ में उपचार के दौरान नितिन की मौत हो गई। पुलिस ने दीपक की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।