फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सुबह-शाम बारिश से सड़कें जलमग्न

Thu, 31 Jul 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बुधवार सुबह-शाम झमाझम बारिश से एक ओर जहां मौसम सुहावना हो गया तो शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। कुछ ही देर में इनवर्टर जवाब दे गए। इसके बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद उमस और चिपचिपी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह आसमान में बादल छा गए। बारिश और बीच बीच में बूंदाबांदी से शहर का मुख्य बाजार कोट, आजाद रोड, कैलसा बाइपास, जामा मस्जिद समेत कई नीचले इलाकों में पानी सड़कों पर भर गया। सड़कें तालाब और नदी जैसी बनी नजर आईं। लोग खुद की नाले-नालियों को साफ करते दिखे। हर साल नगर पालिका की ओछी व्यवस्था को कोसते नजर आए।
दुकानदार और राहगीरों ने बताया कि हल्की बारिश में जलभराव हो जाता है। तमाम स्थानों पर कार और बाइकों के पहिया पानी में डूबे नजर आए। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया। चिपचिपी और उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। देर शाम तक बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। ठंडा मौसम होने पर लोगों ने मौसम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें