फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : वनवे होने से हाईवे पर रेंगे वाहन

Mon, 14 Jul 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा और जाम नहीं लगने देने के दावे फिर हवाई हो गए। मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर दोनों तरफ के वाहन चलने के कारण जाम की स्थिति बनी रही है। जाम में फंसे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सावन माह की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली हाईवे की दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया है। इस पर सिर्फ ब्रजघाट से गंगा जल लेकर लौटने वाले कांवड़िये चल रहे हैं। साथ ही जो कांवड़ में जल लेने जा रहे हैं, उनके लिए भी यही मार्ग आरक्षित है। इसके अलावा मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर दोनों तरफ के वाहन चल रहे है।
पुलिस ने हाईवे पर ओसीता जगदेवपुर अंडरपास पर मुरादाबाद की दिशा में वाहनों को जाने से रोकने के लिए बैरियर लगा रखा है। यहां से उन वाहनों को अंडरपास के नीचे से मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले लेन पर भेजा जा रहा है जो दिल्ली की ओर जाते हैं। वह सर्विस रोड से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही हाईवे की लेन पर जाम की स्थिति बनने लगी। जाम की स्थिति को संभालने के बाद रूट डायवर्जन भी किया गया था लेकिन इसके बाद भी जाम के हालात को संभालना मुश्किल हो गया। इसके अलावा हाईवे के ऊपर भी दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन बंद कर रखी है। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए सीओ अंजलि कटारिया व यातायात प्रभारी अनुज कुमार यातायात कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहे। फिर भी हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि हाईवे पर जाम नहीं लगा था। बल्कि एक ही लेन पर दोनों ओर के वाहन चलने के कारण वाहन धीरे-धीरे चलते रहे। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से रहे इसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें