फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : डीएम ने परखी कांवड़ मार्गों की व्यवस्था, दिए जरूरी निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को डीएम ने शुक्रवार को कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। याहियापुर व बीलना में सड़क किनारे जलभराव की स्थिति देख डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखने को डीएम निधि गुप्ता वत्स अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मार्गों के दौरे पर निकलीं। उन्होंने नौगांवा रोड का दौरा किया। किशनगढ़, याहियापुर व बीलना में सड़क के किनारे जलभराव मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अलावा संबंधित अफसरों व ग्राम प्रधान से जलभराव की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने याहियापुर और बीलना में पेयजल की लीकेज पाइपलाइन को दुरुस्त कराने के निर्देश जल निगम के अधिकारी को दिए। इसके साथ ही जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को उन्होंने कांवड़ मार्ग पर समुचिक प्रकाश व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा कि यात्रा की तैयारियों को पूरा करने में जो भी कार्य अधूरे हैं, उन्हें समय से पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।इस दौरान एसडीएम नौगांवा सादात सुनीता सिंह, डीपीआरओ पारूल सिसोदिया, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी के अलावा जिला पंचायत व नगर निकाय के अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

-
रेलवे की अनाधिकृत प्रवेश वाली जगहों पर तैनात किए गए सेक्टर अधिकारी
कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार सुरक्षा व्यवस्था को अधिक पुख्ता करने पर जोर दिया गया है। इसके तहत अनाधिकृत रूप से रेलवे लाइन को पार करने वाली जगहों पर भी प्रशासन की ओर से सेक्टर अधिकारियों समेत पुलिस बल की तैनाती की गई है। रेलवे के अधिकारियों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर प्रशासन ने यह तैनाती की है। इसमें गजरौला के महेशरा-गजरौला, गजरौला-कांकाठेर, कांकाठेर-गढमुक्तेश्वर व गजरौला-मंडी धनौरा रेलवे क्रॉसिंग पर अधिकारियों को तैनात किया गया है। साथ ही सुपर जोन की जिम्मेदारी संंबंधित एसडीएम व सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें