फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : छह सेक्टर में बांटी धनौरा तहसील, अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

फाल्गुन माह की कांवड़ यात्रा के लिए तहसील को रूट के अनुसार छह सेक्टर में बांटा गया है। सभी सेक्टर में अफसरों की तैनाती की गई है। एसडीएम चंद्रकांता ने सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम ने बताया कि धनौरा-गजरौला मार्ग पर चौपला तक की जिम्मेदारी तहसीलदार मूसाराम थारू को दी सौंपी है। धनौरा-चांदपुर मार्ग और पत्थरकुटी शिव मंदिर की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार श्रीपाल और धनौरा-गजरौला मार्ग व चाकीखेड़ा शिव मंदिर की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार गजरौला राजपाल सिंह को सौंपी गई है। उधर, धनौरा-अमरोहा मार्ग से गुजरने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भागेश सिंह, गजरौला-भानपुर मार्ग से चौपला तक पशु चिकित्साधिकारी गजरौला डॉ. अतुल कुमार को व गजरौला-रजबपुर मार्ग की जिम्मेदारी बीडीओ गजरौला अरुण कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें बंद रखने के निर्देश
मंडी धनौरा। एसडीएम ने तहसील क्षेत्र की तीनों नगर पालिकाएं धनौरा, बछरायूं व गजरौला के ईओ को पत्र भेजकर कांवड़ मार्ग पर स्थित मीट की दुकानों को बंद कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु कांवड़ लेकर आते हैं। उनकी भावनाएं आहत न हो इसके लिए 27 फरवरी तक कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मीट व अंडे की दुकानों को बंद कराने के लिए कहा है। निर्देशों का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें