फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाल संरक्षण की टीम ने रुकवाई नाबालिग की शादी

Sat, 22 Feb 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

बाल संरक्षण टीम ने पुलिस के सहयोग से आदमपुर क्षेत्र के गांव में कराई जा रही नाबालिग की शादी को रुकवा दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि 19 फरवरी को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से सूचना मिली की था कि आदमपुर क्षेत्र के गांव में बाल विवाह किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम अमरोहा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरोहा, बाल सरंक्षण इकाई एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विवाह को रुकवाया गया। टीम द्वारा ग्राम में पहुंच कर पाया गया कि विवाह की तैयारी चल रही थी। बरात गांव में पहुंच चुकी थी। टीम ने विवाह को रोककर बालिका तथा परिवार को बाल कल्याण समिति अमरोहा के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां बालिका के परिवार को बाल विवाह से संबंधित नियमों के बारे में जानकारी देते हुए कार्रवाई की गई। परिवार को बाल विवाह करने के लिए चेतावनी दी गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में बालिका की शादी को रुकवाया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें