अमरोहा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़ियों के कदम बढ़ने लगे हैं। कांवड़िये का हरिद्वार जाने का सिलसिला जारी है। जबकि दूर-दराज के कांवड़ियों गंगा जल लेकर गंतव्य की और बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
फाल्गुन कांवड़ यात्रा पर महाशिवरात्रि के पहले शिवभक्त कंधे पर कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेकर हरिद्वार से गंतव्य की ओर बढ़ने लगे हैं। इससे पहले कांवड़िये बिजनौर में मोटे महादेव पर जलाभिषेक करते हैं। जैसे-जैसे महाशिवरात्रि नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे शिवभक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शिवभक्त कांधे पर रंग-बिरंगी कांवड़ और कांवड़ों पर धार्मिक ध्वज आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भोले की भक्ति में डूबे शिवभक्त शिव भजनों पर थिरकते हुए आगे बढ़ रहे हैं। बेरली, संभल, रामपुर और अन्य दूर-दराज जिलों के कांवड़िये अमरोहा से गुजर रहे हैं।
जिन रास्तों से गुजरेंगे कांवड़िये, मीट की दुकान रहेंगी बंद
अमरोहा। फाल्गुन कांवड़ यात्रा के चलते कोई विवाद पैदा न हो। इसके लिए जिन रास्तों से कांवड़िये गुजरेंगे उन रास्तों पर मीट की दुकानें बंद करने के निर्देश दिए हैं। सभी मीट कारोबारियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। हालांकि यह दुकान जलाभिषेक के बाद रोजमार्रा की तरह खुलेंगी।