फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम पर छापा, 1500 किलो रंगीन कचरी सील

विज्ञापन
अमरोहा के मोहल्ला नौबतखाना में कचरी के गौदाम से लिए नमूनो को सील करते खाद्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। होली के मद्देनजर खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। टीम ने गोपनीय सूचना पर नौबतखाना बाजार में रंगीन कचरी के गोदाम में छापा मारा। करीब 1500 किलो कचरी को सील कर दिया। अधिकारियों ने अलग-अलग तीन तरह की कचरियों के नमूने लिए। नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट आने में 15 दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मिलावटी और अधोमानक खाद्य पदार्थों को बाजार में आने से रोकने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को टीम ने गोपनीय सूचना पर छापा मारा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नौबतखाना बाजार त्रिपोलिया में एक गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान गोदाम में रंगीन कचरी का स्टॉक मिला। करीब 1500 किलो रंगीन कचरी 75 कट्टों में रखी हुई थी। इस कचरी को होली और अन्य त्योहारों में खपाया जाना था। टीम ने मौके से रंगीन कचरी केे तीन नमूने लिए। साथ ही रंगीन कचरी के सभी स्टाक सील कर दिया।
खाद्य विभाग की कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों में खलबली मच गई। धड़ाधड़ शहर की दुकानें बंद हो गई। सभी नमूने प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि लोग रंगीन कचरी के प्रयोग से बचें। यह रंगीन कचरी छोटे बच्चों के लिए बेहद नुकसानदेह है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस दौरान पीके जयंत, यदुवीर सिंह, तन्मय अग्रहरि, महेश कुमार मौजूद रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा ने बताया कि कचरी के भरे गए तीनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जहां से पंद्रह दिन में नमूनों की जांच रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें