हसनपुर-रहरा रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर को साइकिल सवार कांवड़िया बस की चपेट में आकर गिर गया। इससे उसकी कांवड़ खंडित हो गई। इस पर दूसरे कांवड़िये भड़क गए और रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां शिवभक्त पीड़ित कांवड़िये की हरिद्वार से दोबारा कांवड़ लाने के लिए प्रशासन से मदद मांगने लगे। पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए। इस बीच करीब आधा घंटा तक रोड पर जाम लगा रहा।
सैदनगली कस्बा निवासी राजू रावत पुत्र भीम रावत साइकिल से हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे हसनपुर-उझारी रोड पर गांव कालाखेड़ा के पास सामने से आ रही टूरिस्ट बस ने चपेट में ले लिया।
इस दौरान साइकिल गिर गई। कांवड़ खंडित होने की बात सुनकर वहां कांवड़ियों की भीड़ लग गई। गुस्साए कांवड़ियों ने हरिद्वार से दोबारा कांवड़ लाने में प्रशासन से मदद की मांग करते हुए जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर अनिल समानिया व एसडीएम अशोक मौर्य के आश्वासन के बाद शिवभक्त शांत हुए। इस दौरान करीब आधा घंटा तक रोड पर जाम लगा रहा।
फोटो भी है।