फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में मुसलमानों को मारने की साजिशः आजम

Sun, 19 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के नौगावां सादात में मेरिज हॉल का शिलान्यास करते नगर विकास मंत्री आजम खां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि कैराना में मुसलमानों को पलायन के नाम पर मारने की साजिश रची जा रही है। अंदरखाने ऐसा ही माहौल बनाया जा रहा है, लेकिन हुकम सिंह समझ जाएं कि जिसका कद बड़ा हो जाता है, उसका कैरेक्टर बड़ा नहीं होता। 
विज्ञापन


शनिवार शाम साढ़े पांच हुसैनी चौक, पंजेतनी हाउस (सैयद हैदर लाइब्रेरी) का लोकार्पण व शहजाद कासिम मैरिज हॉल का शिलान्यास करने के बाद कैबिनेट मंत्री ने पंचतेनी हाउस में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुसलमान को बांटने का काम चल रहा है। शिया, बरेलवी, सुन्नी के नाम पर लोग बंट रहे हैं, जिसको देखकर दुश्मन खुश है। जो काम दुश्मन को करना चाहिए, उसको हम स्वयं कर रहे हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। सबको एकजुट हो जाना चाहिए।

गुजरात में बेगुनाहों का कत्ल हुआ, जिसके बारे में हर कोई जानता है। उसको सबक सिखाने के लिए एक होना बेहद जरूरी है। एक दिन जालिम को ताकत का अहसास करना है। जिस दिन ऐसा हो जाएगा उस दिन जुल्म भी खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को पढ़ने लिखने के लिए कलम नहीं दोगे, उनके हाथों में कंचे या पतंग ही होगी। उन्होंने कहा कि हरेक को तालीम हासिल करनी चाहिए। कम से कम ग्रेजुएट तो होना ही चाहिए। नौकरी नहीं बल्कि फल का ठेला लगाने वाला भी पढ़ा-लिखा होना चाहिए, तभी समाज तरक्की करेगा। 
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के दंगे में मेरे नाम को घसीटकर बदनाम करने की कोशिश की गई, लेकिन सब जानते हैं। सच्चाई क्या है। इस मौके पर विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी, जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह यादव, नगर पंचायत नौगावां सादात चेयरमैन नदीम अब्बास जैदी, नगर पंचायत बछरायूं चेयरमैन अफसर वारसी, अली आब्दी, अली हादी, सिराज, डा.महमूद, डा.मुस्तकीम, मस्तराम यादव, नियाज हैदर, नर्गिस, आमिर रजा जैदी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें