अमरोहा। अमरोहा-कैलसा-पाकबड़ा और जोया-संभल मार्ग का जल्द ही चौड़ीकारण होगा। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। दोनों सड़कों की लंबाई करीब 19 किलोमीटर है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
अमरोहा-कैलसा-पाकबड़ा मार्ग स्टेट हाईवे-78 है। इसके चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। इस बाबत शिक्षक विधायक डा हरि सिंह ढिल्लो ने बीते साल अक्तूबर माह में प्रस्ताव भेजकर मार्ग के चौड़ीकरण की शासन स्तर पर मजबूत पैरवी की थी। अमरोहा कैलसा-पाकबड़ा मार्ग की लंबाई पर 9.5 किलोमीटर है। मार्ग के चौड़ीकरण से जिले के विकास को रफ्तार मिलना तय है। वहीं, जिले की जर्जर हाल सड़कों की हालत सुधारने की कवायद जारी है।
अब जिले से संभल को जोड़ने वाले वर्षों से खस्ताहाल जोया-संभल मुख्य जिला मार्ग पर सफर की राह आसान होने की उम्मीद जगी है। करीब 9.5 किलोमीटर लंबा और 5.5 मीटर चौड़ा मुख्य जिला मार्ग फिलहाल जर्जर हालत में है। क्षतिग्रस्त मार्ग लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। जगह-जगह उखड़ चुके मार्ग पर सफर की राह दुश्वार हो गई है। बारिश के बाद मार्ग पर पानी भरने से हादसों का डर बन रह है।
वर्जन
- जोया-संभल मार्ग और अमरोहा-कैलसा-पाकबड़ा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। - आजम वारिस, सहायक अभियंता इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग