फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कैलाश मौत प्रकरण में नया मोड़, पत्नी बोली की गई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। छह दिन पहले किसान कैलाश की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। कलक्ट्रेट पहुंची कैलाश की पत्नी योगमाया ने जमीन हड़पने के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव अलीपुर कला में रहने वाले किसान कैलाश की 15 जनवरी को मौत हो गई थी। उनका शव गांव से थोड़ी दूर सरसों के खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। इस दौरान वह शौच के लिए जंगल गए थे। उनके सिर पर गहरा घाव था, जबकि नाक और होंठ पर छेद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की थी। पुलिस शुरुआत से ही जंगली जानवर के हमले में मौत बता रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कैलाश की मौत जंगली जानवर के हमले में होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, वन विभाग के अधिकारी तेंदुआ या जंगली जानवर के हमले में मौत से इन्कार कर रहे थे। इस बीच बुधवार को मृतक कैलाश की पत्नी योगमाया कलक्ट्रेट पहुंची और शिकायत पत्र देकर कैलाश की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जिस तरह की चोट कैलाश के सिर पर थीं वह किसी जंगली जानवर के हमले में नहीं हो सकती है। इस दौरान योगमाया ने जमीन हड़पने के इरादे से कैलाश की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की है। साथ ही योगमाया ने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, मुख्य न्यायाधीश, जिला जज, पुलिस अधीक्षक और डीएफओ को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें