फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित उजाला, प्रियंका का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्राओं उजाला व प्रियंका का ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने शॉल ओढ़ाकर व नकद धनराशि देकर उत्साहवर्धन करते हुए शानदार प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

तिगरी निवासी उजाला 11वीं की छात्रा हैं। वह श्रीनारायण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में पढ़ती हैैं। वह हिमाचल प्रदेश के सोलन में होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रियंका गंगा के टापू में बसे ढाकों वाली गांव की रहने वाली हैं और उच्च प्राथमिक विद्यालय रम्पुरा सुल्तानपुर में आठवीं की छात्रा हैं। वह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में होने वाली सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में खेलेगी। कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करने के कारण उनका राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए चयन किया गया है।
रविवार को उनके कोच राजकुमार सिंह व मीडिया खेल प्रभारी डॉ. संजीव कुमार चौहान नगर में ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी के आवास पर लेकर आए। यहां ब्लॉक प्रमुख ने दोनों खिलाड़ी छात्राओं और उनके कोच व खेल मीडिया प्रभारी का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उधर श्री नारायण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनिल सिरोही ने बताया कि उनके कॉलेज की छात्रा ने नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उसके जीतकर आने पर स्वागत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें