फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : अंडर-14 व 17 में अमरोहा विजयी

Mon, 29 Sep 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एएसएम बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खाता में मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक-बालिका वर्ग के अंडर-19 में बिजनौर व बालक-बालिका के अंडर-14 व 17 में अमरोहा की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके की। विजेता टीमों की हौंसला अफजाई की। कहा कि खेलों को खेल भावना से खेले। हार और जीत के इरादे से न खेले। हमेशा टीम भावना से खेले। प्रबंधक एवं संयोजक वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने विजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, विजय सिंह, संजीव, दीपा देवल, भोले सिंह, शिवकुमार, राजवीर सिंह, मुनेंद्र, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें