फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्येष्ठ गंगा दशहरा : हाईवे पर कल दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्जन, 26 मई सुबह तक रहेगा लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व के मौके पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। ब्रजघाट, तिगरी समेत अन्य प्रमुख घाटों पर लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के चलते 24 मई की दोपहर 12 बजे से नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा, जो 26 मई की सुबह 8 बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 25 मई को ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान जिले के ब्रजघाट, तिगरी धाम, धनौरा के सीपिया घाट, हसनपुर के पूठ घाट, पौरारा, सिरसा और जल्लोपुर घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
डायवर्जन प्लान के तहत ट्रक, कंटेनर, निजी बसों और अन्य भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा, जिससे नेशनल हाईवे पर दबाव कम हो सके। हालांकि, दूध, फल, सब्जी, दवा और अन्य आवश्यक वस्तुओं के वाहनों के साथ-साथ एंबुलेंस को हाईवे पर आवागमन की अनुमति रहेगी। जरूरत पड़ने पर रोडवेज बसों और हल्के वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जा सकता है। यदि अत्यधिक भीड़ या जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तो कुछ समय के लिए जीरो ट्रैफिक व्यवस्था भी लागू की जाएगी। गंगा घाटों पर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और यातायात संचालन के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह निर्धारित मार्गों और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन


ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों (ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक भारी वाहन) को जनपद रामपुर क्षेत्रान्तर्गत शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बहजोई से गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर खड़लिया कट सिंभावली हापुड़ हाईवे होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाएंगे।

मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने जाने वाले समस्त भारी और हल्के वाहनों (जीप, कार, पिक-अप, छोटा हाथी ) को जनपद मुरादाबाद से संभल खिरनी गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खड़लिया कट सिंभावली हापुड़ होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर भेजे जाएंगे।

मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाइपास छजलैट नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए भेजा जाएंगे।

अतरासी तिरोहा हसनपुर मंगरौला गंवा रोड, गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खड़लिया कट सिंभावली हापुड होते हुए भेजे जाएंगे।

चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले समस्त भारी और हल्के वाहनों को गजरौला चौपला से हसनपुर मंगरौला गंवा रोड, गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खड़लिया कट सिंभावली हापुड होते हुए संभल से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात

संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बहजोई संभल खिरनी गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खड़लिया कट सिंभावली हापुड होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाएंगे

दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली लखनऊ की ओर जाने वाले ट्रक, ट्रैक्टर दिल्ली गाजियाबाद से बरेली/लखनऊ की ओर वाले समस्त भारी वाहनोंको लालकुआं की ओर मोडकर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली/लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।

हापुड व मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गढ़ चौपला जनपद हापुड से डायवर्ट कर बुलंदशहर डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें