कैलसा। देहात क्षेत्र के ग्राम जलीलपुर बक्काल बिजलीघर से जुड़े लगभग 32 गांव में पिछले कई दिनों से अघोषित कटौती चल रही हैं। जिसे लेकर ग्रामीण परेशानी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी लगातार बढ़ रही है और 18 घंटे के आदेश के चलते भी लगातर आपूर्ति नहीं हो रही।
अब रात में भी घंटों तक नहीं आती। जिससे बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
जेई सचिन गुप्ता ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान के चलते ओवरलोड भी बढ़ गया है। जिसके चलते जगह जगह रखे ट्रांसफार्मरों में दिक्कत हो रही है। कई दिनों से कंट्रोल के आदेश से रात के समय अघोषित कटौती की जा रही है। संवाद