फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार समेत मैनेजर को बंधक बनाकर नगदी-आभूषण लूटे

Thu, 01 Dec 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
काठगोदाम से लौट रहे नोएडा के एक परिवार को बंधक बनाकर बुधवार रात बदमाशों ने नगदी-जेवर लूट लिया। वारदात के वक्त रात तकरीबन डेढ़ बजे परिवार एक विवाह समारोह से लौट रहा था। ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव ख्यालीपुर के ढाल पर पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने उनकी स्कार्पियो को रोक लिया।
विज्ञापन


इसके बाद असलहों के दम पर मैनेजर को मय परिवार बंधक बनाकर 54 हजार रुपये, जेवर, टैबलेट, मोबाइल और स्कार्पियो लूट ले गए। बाद में मैनेजर ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर एसपी, एएसपी आदि ने मौका मुआयना किया।  

पीड़ित नरेंद्र मीना पुत्र शिवचरण मीणा निवासी (बी-25, जीएफ सेक्टर-20) नोएडा, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स सेक्टर-20 नोएडा में बतौर शाखा प्रबंधक तैनात है। पीड़ित के मुताबिक, बुधवार रात वह अपनी पत्नी गुंजर और बेटे लवांश के साथ स्कॉर्पियो से काठगोदाम (उत्तराखण्ड) स्थित रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहा था।
विज्ञापन


वाहन सवार एनएच-24 पर ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के ख्यालीपुर ढाल पर अभी पहुंचे ही थे कि, पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने ओवरटेक किया। इसके बाद मैनेजर की स्कॉर्पियो को रोक लिया। इससे पहले वह कुछ समय पाते। कार में सवार चार बदमाश उतर कर बाहर आये और उनकी गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। असलहों के बल पर पत्नी के पर्स में रखे 54 हजार रुपये, सोने के चार मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, कानों के ईयररिंग निकलवा लिए। इतना ही नहीं पत्नी और उनके मोबाइल और दो टैबलेट भी लूट लिए।

इसके बाद बदमाश पूरे परिवार को असलहे के बल पर हाईवे किनारे खंती में ले गए। यहां शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए स्कॉर्पियो लेकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद मैनेजर ने राहगीरों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना पर चौकी और थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बाद में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवा शिम्पी चन्नप्पा और अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पीड़ित मैनेजर की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें