फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर ने फिर छह बकरियों को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। डिडौली क्षेत्र के ढकिया चमन गांव में जंगली जानवर ने छह बकरियों को मार डाला। आहट होने पर ग्रामीणों में जाग हो गई। ग्रामीणों ने पथराव कर जानवर को जंगल में भगा दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं शुक्रवार की सुबह मस्जिदों में एलान करा कर सतर्क रहने अपील की गई है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के श्यौनाली, टिकिया, हरियाना, सैंतली, हटव्वा, पट्टी, डिडौली, असगरीपुर गांव में पिछले डेढ़ महीने से जंगली जानवर की दहशत फैली हुई है। जंगली जानवर इन गांवों में तीन दर्जन से अधिक बकरियों को मार चुका है। पिछले सात दिनों में सहसपुर अली नगर में तेंदुए होने की चर्चा बनी हुई है, लेकिन गुरुवार की रात किसी जंगली जानवर ने ढकिया चमन गांव में दस्तक दे दी। यहां पर रहने वाले ग्रामीण हाजी छोटे और पड़ोसी बुंदो बेगम की पशुशाला में बंधी छह बकरियों को मार डाला। आहट होने पर घरों में जाग हो गई। उन्होंने शोर मचा दिया। जिससे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पथराव कर जंगली जानवर को भगा दिया। ग्रामीणों ने मुताबिक जंगली जानवर भेड़िया था। तेंदुए के बाद भेड़िया की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें