फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात चढ़ में हर्ष फायरिंग, दूल्हे के बहनोई समेत तीन को छर्रे लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। बरात चढ़त के दौरान दूल्हे के पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दूल्हे के बहनोई समेत तीन लोगों को छर्रे लग गए। घटना के बाद बरात में खलबली मच गई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। वहीं, पुलिस ने मौखिक सूचना पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव से डिडौली क्षेत्र के गांव में बरात आई थी। खाना खाने के बाद बरात चढ़ना शुरू हो गई। जैसे ही बरात दुल्हन के घर के सामने पहुंची। तभी दूल्हे के पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दूल्हा की बगल में खड़े उसके बहनोई, बैंडकर्मी और एक किशोर को गोली लग गई। घटना के बाद बरात में अफरा-तफरी मच गई। आननफानन में घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अपने-अपने घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस कार्रवाई के बचने के लिए शादी की सभी रस्में जल्दबाजी में पूरी कराकर दुल्हन को बिदा कर बरात लौट गई। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। वहीं, शुक्रवार को मौखिक सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। अगर पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें