मंडी धनौरा(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर इनायत निवासी एक युवक ने मंगलवार सुबह पत्नी से विवाद के बाद ग्राम देेवीपुर के निकट बाहे नदी में छलांग लगा दी। उसके कपड़े व आधार कार्ड नदी किनारे पड़े मिले हैं। नदी में छलांग लगाने की सूचना पर परिजनों में खलबली मच गई। परिजन ग्रामीण गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
पहाड़पुर इनायत गांव निवासी रोहित पुत्र शेर सिंह सोमवार को क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। मंगलवार को वह वापस आया। बताया जाता है कि रोहित के घर वापसी आने पर उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर रोहित घर से चला गया। कुछ देर बाद उसके कपड़े व आधार कार्ड निकटवर्ती गांव देवीपुरा के पास बह रही बाहे नदी के किनारे पड़े मिले। परिजनों को किसी अप्रिय घटना की आशंका सताने लगी। ग्रामीण गोताखोरों की सहायता से उसकी तलाश की जा रही है। बाहे नदी में जलस्तर बढ़ने से तलाश में दिक्कत आ रही है।