फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमा नमाज : पुलिस-प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बवाल के बाद से शहर में लगातार निगरानी की जा रही है। जुमा नमाज के दौरान निगरानी ज्यादा बढ़ा दी जाती है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की रात को दूसरे जिले व थानों की फोर्स को संभल बुलाया गया है। इसके अलावा डीएम और एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ एएसपी कार्यालय में बैठक की है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। उलमा ने आश्वस्त किया है कि वह अपने अपने क्षेत्र के लोगों से अपील करेंगे कि सभी लोग अपने क्षेत्र की मस्जिद में ही नमाज अदा करें। डीएम ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहर का पैदल भ्रमण किया है। लोगों से शांति बनाए रखने के लिए आग्रह किया है। साथ ही किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा है। एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सत्यव्रत पुलिस चौकी का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण:
- जामा मस्जिद के नजदीक बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी का निरीक्षण डीएम और एसपी ने किया है। पुलिस चौकी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। लिंटर डाला जा चुका है। एसपी ने बताया कि लिंटर खुलते ही पुलिस चौकी को शुरू करा दिया जाएगा। यह सत्यव्रत नगर पुलिस चौकी के नाम से जानी जाएगी। यहां पर्याप्त स्टाफ की तैनाती रहेगी। ठहरने की भी व्यवस्था की जाएगी। जिससे स्टाफ हर समय चौकी पर मुस्तैद रहे। यह पुलिस चौकी एहतियाती सुरक्षा के लिहाज से बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें