फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन जुलूस-आतिशबाजी बंद, शराब की दुकानें खोली तो होगी जेल

Wed, 08 Mar 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बृषभानु भवन में बरसे लड्डू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम शुभ्रा सक्सेना की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में होली और मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। डीएम ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


त्योहार को मिलजुलकर मनाने के लिए सहयोग की अपील की। कहा कि तीन दिन जुलूस, आतिशबाजी नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा इन दिनों शराब की दुकान किसी ने खोली तो जेल की हवा खानी पड़ेगी।

जिलाधिकारी ने प्रशासन और पुलिस के सहयोग की अपील की। कहा कि किसी प्रकार की घटना की आशंका होने पर तत्काल प्रशासन और पुलिस के संज्ञान में लाएं। 11, 12 और 13 मार्च को जनपद में शराब की दुकानों को पूर्णतया बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन


दुकान खुली मिली तो उसको तत्काल जेल भेजा जाएगा। किसी भी असुविधा, समस्या अथवा आशंका होने पर कंट्रोल रूम नंबर 05922-253999 और जिलाधिकारी के मो. नंबर 9454417571 पर फोन या मैसेज करने को कहा। 

कहा कि सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं भी मिल सकती हैं। लोगों से संपर्क कर सोशल मीडिया ह्वाट्स एप, फेसबुक पर विश्वास न करने के लिए प्रेरित करें। ह्वाट्स एप, फेसबुक आदि के माध्यम से कोई भड़काऊ मैसेज डाला गया तो सख्त कार्रवाई होगी। तीन दिनों में जुलूस आतिशबाजी, असलहा प्रदर्शन आदि पर पाबंदी रहेगी।

एसपी डॉ. एसएस चन्नप्पा ने कहा कि मतगणना के बाद परिणाम आने पर होश न खोकर संयम बनाए रखना है। अगर कोई भी फिजा बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

पालिका अध्यक्ष अफसर परवेज, हरि सिंह मौर्य, पदम सिंह आदि ने भी विचार रखे। कहा कि हम सब होली का पर्व आपसी भाईचारा के साथ मनाएंगे। इस मौके पर एडीएम महमूद आलम अंसारी, एसएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, सभी अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें