फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जुबिलेंट केे अफसर पर किया 8 नकाबपोश युवकों ने हमला

Wed, 08 Apr 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। जुबिलेंट एग्री एंड कंज्यूमर्स लिमिटेड भरतियाग्राम के प्रोडक्शन अफसर को नकाबपोश आठ युवकों ने लाठी डंडे व सरियों से हमला कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

नगर के अटल जी नगर मोहल्ला निवासी हिमांशु सिंह जुबिलेंट एग्री एंड कंज्यूमर्स लिमिटेड भरतियाग्राम में प्रोडक्शन अफसर हैं। उनका कहना है कि वह 29 मार्च की रात करीब 9.20 बजे रात की शिफ्ट होने के कारण ड्यूटी पर जा रहे थे। वह श्रीराम मंदिर के पास वाले अंडरपास से निकले थे। उनका नाम लेकर किसी ने आवाज दी। वह रुक गए। उनका आरोप है कि इस दौरान चार बाइकों पर सवार होकर आए आठ युवकों ने उनको घेर लिया। सभी नकाबपोश थे। लाठी डंडों और सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने एक युवक को पहचान लिया। उसका नाम कुणाल है। वह पहले फैक्टरी में ही लेबर में काम करता था। वह किसी तरह युवकों से जान बचाकर भागे। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने कुणाल व उसके सात अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें