फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवक की मौत के मामले में ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर रिपोर्ट

Wed, 08 Apr 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। गांव ततारपुर शर्की में मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में युवक की मां ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ग्राम निवासी ओमवती द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसके पुत्र सत्येंद्र सिंह की शादी करीब छह वर्ष पूर्व ग्राम महमूदपुर माफी थाना छजलैट (मुरादाबाद) निवासी सोनम से हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही दंपती में विवाद शुरू हो गया। इसके चलते पुत्रवधू अपने मायके चली गई। मां का आरोप है कि चार सितंबर 2025 को ससुराल पक्ष के लोगों ने सत्येंद्र को बहाने से अपने गांव बुलाया। वहां नितिन, राजकुमार, मीना, लाल सिंह समेत अन्य लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से उसके पुत्र सत्येंद्र की बेरहमी से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल सतेंद्र किसी तरह घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। अगले दिन हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना अध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें