जेएसएच डिग्री कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव के चौथे दिन क्रिकेट और वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराई गई। क्रिकेट में जेएस-3 की टीम ने जेएस-4 की टीम को हराकर मुकाबला जीता। वहीं वॉलीबॉल में जेएस-ए ने जेएस-बी को हराया।
कैलसा रोड स्थित महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं में क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में जेएस-3 की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 207 रन बनाए। जबाव में बल्लेबाजी करने उतरी जेएस-2 की टीम 11 ओवर में केवल 128 रन ही बना सकी। जेएस थ्री के बल्लेबाज क्रित गुप्त ने एक ही ओवर में पांच छक्के लगाने के साथ 82 रनों की धमाकेदार पारी खेली।
वहीं, वॉलीबॉल के मुकाबले में जेएस-ए ने जेएस-बी की टीम को तीने सेट के मुकाबले में 18-21,21-15,15-13 से हराकर मुकाबला जीता। आयोजन में डॉ. गौरव सिंह, डाॅ. मनोज कुमार, डॉ. नीरज चौहान, डॉ. सबीना लकी, डॉ. सचिन पांचाल आदि का सहयोग रहा। संवाद