फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया इलेवन ने 67 रनों से जीत टूर्नामेंट का फाइन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्व. चेतन चौहान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच जोया इलेवन और नीलकंठ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। जोया इलेवन की अच्छी गेंदबाजी की बदौलत यह मैच 67 रनों से जीत लिया। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने विजेजा और उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय चेतन चौहान मेमोरियल टूर्नामेंट का फाइनल मैच जोया इलेवन और नीलकंठ क्रिकेट क्लब गजरौला के बीच खेला गया। जिसमें जोया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 137 रन बनाए। जिसमें मुशाहिद नजर ने 48 और अजीम ने 28 रनों का योगदान दिया। नीलकंठ की तरफ से सौरभ ने तीन और श्रेष्ठ ने दो विकेट लिए। लक्ष्य हासिल करने मैदान में उतरी नीलकंठ की टीम केवल 70 रन ही बना सकी। एकाएक पूरी टीम ऑलआउट हो गई। जोया इलेवन की तरफ से अदनान ने 4 और राजा ने दो विकेट झटके। इस तरह जोया इलेवन ने 67 रनों से मैच जीत लिया। विजेता टीम को हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष सचिन चौहान ने 21000 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जबकि उपविजेता टीम को युवा वाहिनी के उपाध्यक्ष रोहित चंदेल ने 11000 रुपये और ट्रॉफी देकर हौसला अफजाई की। इस दौरान अपूर्व पाल, दुष्यंत चौहान, नवजोत राणा, गोलू चौहान, पिंटू सैनी, रोहित गोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें