फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: संयुक्त सचिव ने छोईया नदी का किया निरीक्षण, कार्यों को सराहा

Thu, 12 Jun 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

कैच द रेन अभियान के तहत जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त सचिव अमित शुक्ला ने बुधवार को शहबाजपुर डोर पंचायत में छोईया नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बने पार्क व स्वीमिंग पुल तथा इको फ्रेंडली पार्क को भी देखा। उन्होंने जिले में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतोष जताया।
संयुक्त अमित शुक्ला दो दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचे थे। बुधवार को दूसरे दिन सुबह सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा व परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह के साथ गजरौला ब्लॉक के गांव शहबाजपुर डोर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा किए गए कार्यों को देखा। इसके साथ ही सीडीओ ने उन्हें नदियों को पुर्नजीवित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने तिगरिया खादर गांव में पंचायत के जरिए इको फ्रेंडली पार्क के निर्माण कार्य को देखा। सीडीओ ने बताया कि वहां हर्बल, औषधीय पार्क स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने अपने सुझाव भी अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें