फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जेई को जान से मारने की धमकी, केस

Tue, 02 Sep 2025 05:13 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। बिजली विभाग के जेई को फोन पर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी मिली है। जेई ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र सैदनगली, इकौंदा, गारवपुर और ढवारसी पर तैनात अवर अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि 31 को वह इकौंदा उपकेंद्र पर बिजली आपूर्ति बहाल कर रहे थे। उसी समय उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया जिसकी ट्रू कॉलर पर साविंद्र गुर्जर लिखा आ रहा था। फोन रिसीव करते ही उस व्यक्ति ने नवीन कुमार से गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। फोन करने वाले ने नवीन पर 55,000 रुपये न देने और उसकी पत्नी के साथ अभद्रता करने जैसे झूठे आरोप लगाए। उसने यह भी धमकी दी कि वह 10 तारीख को आकर उसे जान से मार देगा और आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन

जेई ने बताया कि यह पूरी बातचीत उन्होंने रिकॉर्ड कर ली है। नवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि यह व्यक्ति पहले भी उन्हें कॉल कर चुका है और बिना बिल बकाया जमा किए बिजली लाइन जोड़ने का दबाव बना रहा था। जांच में पता चला कि साविंद्र निवासी पंसुखा मिलक, थाना एचौड़ा, जिला संभल के घरेलू कनेक्शन पर 65,830 रुपये का बिल बकाया था जिसकी वजह से टीम ने उसका कनेक्शन काट दिया था। कनेक्शन कटने के कुछ समय बाद, नवीन के नंबर पर एक महिला का फोन आया था, जिसने भी बिना बिल जमा किए लाइन जोड़ने की बात कही थी जिसे नवीन ने मना कर दिया था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में जेई नवीन कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें