फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जेई पर लगाया बिजली मीटरों में गड़बड़ी करने का आरोप, नोकझोंक

Sat, 26 Jul 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। बिजलीघर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही मांगों को लेकर किसान धरने पर बैठ गए। उन्होंने जेई का घेराव कर बिजली मीटरों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। इस दौरान नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

एक्सईएन ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। पंचायत में किसानों ने कहा कि मीटरों में गड़बड़ी कतई सहन नहीं की जाएगी। कहा कि क्षेत्र में जर्जर बिजली तारों को तत्काल बदला जाए। खराब ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त किया जाए। लो वोल्टेज की समस्या वाले इलाकों में बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव महावीर सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह, संजीव बालियान, सीता आर्य, गंगाराम आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें