फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गर्माएगा जाट आरक्षण का मुद्दा

Sun, 18 Sep 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
जाट आरक्षण को लेकर सोनीपत में महापंचायत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के चलते जाट आरक्षण की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। जाट आरक्षण की मांग को लेकर पूरी जाट बिरादरी एक मंच पर आ सकती है। इसको लेकर अंदर खाने रणनीति बनाई जा रही है। इस बार जाट आंदोलन की लड़ाई आर पार की होगी। यशपाल सिंह मलिक जाट आंदोलन को लेकर बनाई गई रणनीति का खुलासा करने रविवार को अमरोहा आ रहे हैं। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक यशपाल सिंह मलिक की अगुवाई में वर्ष 2011 में काफूरपुर में जाट आंदोलन की आग भड़की थी। करीब 25 दिन जाटों का आंदोलन चला था। धरने पर बैठे जाटों ने रेल ट्रैक जाम कर दिया था। कई दिन तक रेलों का संचालन बाधित रहा। एक बार फिर जाट आंदोलन को लेकर व्यापक रूप से रणनीति बनाई जा रही है। 

रविवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक यशपाल सिंह मलिक अमरोहा आ रहे हैं। कुंदन मॉडल इंटर कालेज में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दो बजे प्रेस वार्ता में जाट आंदोलन को लेकर बनाई गई रणनीति का खुलासा करेंगे। यशपाल सिंह के अमरोहा आने के सूचना मात्र से ही खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने पदाधिकारियों की गतिविधि पर नजर रखना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें