फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज पर जाम से जूझा बिजनौर रोड, रेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/गजरौला। भैयादूज के मौके पर सड़कों पर बढ़े वाहनों से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। टीपी नगर चौराहे से लेकर नत्थेखां की मस्जिद तक सड़क जाम रही। इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के कड़े प्रयास किए, लेकिन शाम तक वाहन रेंगते ही रहे।
विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र से शुरू हुआ त्योहारों का सिलसिला भैयादूज तक जारी रहा। दीपोत्सव पर कहीं भी जाम न लगे इसलिए प्रशासन ने शहर में बड़े वाहनों की एंट्री पर पाबंदी लगा रखी थी। इसके अलावा कोट बाजार से लेकर बड़ा बाजार तक ई-रिक्शा और अन्य भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध था, लेकिन सोमवार को भैयादूज के पर्व पर यातायात का दबाव बढ़ने से शहर की प्रशासन की तैयारियां धराशायी हो गईं। सुबह ग्यारह बजे के बाद हालात इस कद्र बेकाबू हुए कि नगर के प्रमुख टीपी नगर चौराहे से लेकर बिजनौर रोड स्थित नत्थेखां की मस्जिद तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। दो मिनट की दूरी तय करने के लिए वाहन चालकों को पंद्रह से बीस मिनट तक इंतजार करना पड़ा। देर शाम तक बिजनौर रोड पर वाहन रेंग-रेंग कर गुजरते रहे। उधर, गजरौला में भी भैयादूज का पर्व उल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें