फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में हुआ जलाभिषेक

विज्ञापन
हसनपुर शिवाला मंदिर पर जलाभिषेक को लगी कांवड़ियों की लाइन। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। महाशिवरात्रि के त्योहार पर शिव भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ शिवालयों में जलाभिषेक किया। इस दौरान हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों ने भी कांवड़ चढ़ाईं। शिवाला मंदिर पर मेले का आयोजन भी किया गया। हालांकि खड़ी और झूला कांवड़ चढ़ाने वालों को शाम पांच बजे तक का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान पुलिस की खासी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह चार बजे से ही प्राचीन झारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर लोटा से जल चढ़ाने वाले शिवभक्त और बैठी कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। दूर-दूर तक जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की लाइन लग गई। इस दौरान विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने भी जलाभिषेक किया। इसके बाद विधायक ने प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा से शिवभक्तों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी विधायक ने बात की। शाम करीब पांच बजकर सत्रह मिनट के बाद ही खड़ी एवं झूला कांवड़ चढ़नी शुरू हुईं। मंदिर समिति के पदाधिकारी व्यवस्था बनाने में लगे रहे। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, एसडीएम विजय शंकर आदि मौजूद रहे। उधर, मंदिर के रामलीला मैदान पर कलाकारों का डांडिया नृत्य और युवा शिवभक्तों का भंग के नशे में डीजे पर नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो शाम तक चलता रहा। बच्चों ने मेले का भी आनंद लिया।
कैबिनेट मंत्री ने किया जलाभिषेक
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने महाशिवरात्रि के मौके पर गांव करनपुर माफी में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। बताते हैं कि वह गांव में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर पर जलाभिषेक किया। गांव और मंदिर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें