फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खोदकर छोड़ीं सड़कों को संवारने में जुटा जल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गांवों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की बदहाली पर अमर उजाला की पड़ताल के बाद जल निगम ग्रामीण ने मरम्मत का विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान 10 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में पाइपलाइन बिछाने के लिए 2926 किलोमीटर सड़क खोदी गई थी। इनमें से 2887 किलोमीटर की मरम्मत हो चुकी है, जबकि करीब 39 किलोमीटर सड़क का काम बाकी है। विभाग का लक्ष्य निर्धारित समय तक शेष सड़कों को दुरुस्त करना है।
खुदाई के बाद मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी और गड्ढों के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। जल निगम के अधिशासी अभियंता मुजीब अहमद ने बताया कि एक अक्तूबर से 10 नवंबर तक प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिन गांवों में सड़कें ठीक नहीं हुई हैं, वहां के लोग विभाग को सूचना देकर कार्रवाई की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन

-
सड़क टूटी है तो यहां करें शिकायत
ग्रामीणों की सुविधा के लिए विभाग ने शिकायत के कई माध्यम उपलब्ध कराए हैं। टोल फ्री नंबर 1800-121-2164 पर फोन करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा जल समाधान एप और आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है।
-
जलसारथी एप पर फोटो-वीडियो अपलोड करने की सुविधा
सड़क पुनर्स्थापना अभियान के तहत जलसारथी एप पर भी विशेष व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षतिग्रस्त सड़क की मौके से फोटो और वीडियो अपलोड कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे संबंधित अधिकारियों तक समस्या पहुंचाने में मदद मिलेगी और कार्रवाई की निगरानी की जा सकेगी।

-
शिकायतों पर कार्रवाई कराना प्राथमिकता
अधिशासी अभियंता मुजीब अहमद ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को दुरुस्त कराना विभाग की प्राथमिकता है। शेष सड़कों की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उनके गांव में सड़क की मरम्मत नहीं हुई है तो विभाग को सूचना दें, ताकि समस्या का समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें