फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जैकेट कारोबारी इजरायल ने बनाया था गिरोह

Sat, 22 Mar 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

बीड़ी कारोबारी मोहम्मद आरिफ से 25 लाख रुपये की अवैध वसूली की कोशिश में पकड़े गए फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह रावत को जेल भेजने के बाद पुलिस अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं, पुलिस की जांच में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, फर्जी सीबीआई अफसरों का गिरोह नौगांवा सादात निवासी इजरायल ने बनाया था। जैकेट का कारोबार बंद होने के बाद उसने लोगों की उधारी चुकाने के लिए यह रास्ता चुना। वहीं, नामजद आरोपी नन्हा के घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है।
विज्ञापन

रुपये की तंगी खत्म करने के लिए वह इजरायल के गिरोह में शामिल हो गया। जबकि, आरोपी समीम पीड़ित बीड़ी कारोबारी की जमीन में ही चाय का स्टॉल चलता है और उसके दो सगे भाई बीड़ी के कारखाने में मजदूरी करते हैं।
आरोपी इजरायल दिल्ली के छतरपुर भी आता-जाता था, जहां उसकी मुलाकात होटल पर रोटियां बनाने वाले उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के बैलोडी गांव निवासी भूपेंद्र सिंह रावत और पौड़ी गढ़वाल के ही देवराडी गांव निवासी सुभाष कुमार से हुई। इजरायल ने करीब एक सप्ताह पहले भूपेंद्र और सुभाष को दिल्ली से नौगांवा सादात बुला लिया था। दोनों को होटल पर काम दिलाने की बात कही थी।
इसके बाद इजरायल ने भूपेंद्र, सुभाष, नन्हा व शमीम के साथ मिलकर बीड़ी कारोबारी आरिफ से 25 लाख रुपये वसूलने की योजना बनाई और कारोबारी को सीबीआई अधिकारी बन फोन करना शुरू किया। फोन सुभाष करता था। वहीं, बीते मंगलवार को कारोबारी के कारखाने पर छापा मारने के लिए भूपेंद्र सिंह को फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर बनाकर भेजा था। जिसे पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। सीओ अवधभान सिंह भदोरियो ने बताया कि भूपेंद्र सिंह रावत को जेल भेजने के बाद अन्य चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के दबिश दी जा रही है।
घर छोड़कर भागे इजराइल, नन्हा और शमीम

फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह रावत की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस इजराइल, नन्हा और शमीम की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। लेकिन, तीनों आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस को शक है कि पौड़ी गढ़वाल के ही देवराडी गांव का रहने वाला सुभाष कुमार भी उनके साथ है।

उत्तराखंड के लिए भी टीम रवाना

पुलिस अफसरों की मानें तो पौड़ी गढ़वाल के ही देवराडी गांव के रहने वाले सुभाष कुमार की गिरफ्तारी के इरादे से पुलिस की एक टीम उत्तराखंड के लिए रवाना हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
विज्ञापन

- बीड़ी कारोबारी से वसूली करने करने वाले फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर को जेल भेजा जा चुका है। उसके अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए दबिशें दी जा रही हैं। - अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें