फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गांव में घुसकर गीदड़ ने पिता-पुत्र समेत छह पर किया हमला, घायल

Thu, 03 Sep 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। गीदड़ ने आधी रात के बाद गांव सादुल्लेपुर में घुसकर पिता-पुत्र समेत छह लोगों को जख्मी कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। कई पशुओं पर भी गीदड़ ने हमला किया।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात करीब तीन बजे गांव सादुल्लेपुर में गीदड़ घुस आया। गांव बाहरी छोर पर रहने वाले परम सिंह का बेटा प्रदीप कुमार शौच के लिए नीचे उतरा तो गीदड़ ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर उसके पिता परम सिंह बचाने दौड़े तो गीदड़ ने उन्हें भी हमला कर घायल कर दिया। साथ ही उनकी पत्नी गजना को भी घायल कर दिया। इसके बाद गीदड़ ने पड़ोसी डालचंद, उसकी चाची गोमती और धीरू पर भी हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान गीदड़ ने कई पशुओं को भी काट लिया। आधे घंटे तक गीदड़ लोगों पर हमला करता रहा। ऐसा लग रहा था कि वह पागल हो गया था। शोर सुनकर एकत्र हुए लोगों ने लाठी डंडे लेकर गीदड़ को दौड़ाया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। डॉक्टरों ने सभी को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें