अमरोहा। राखी फोटो स्टूडियो हसनपुर फर्म के मामले में विभागीय अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी है। हालांकि इस मामले में 50 लाख रुपये का टैक्स को लेकर दो नोटिस भी जारी किए गए हैं। सूत्रों की मानें तो अभी और भी नोटिस जारी किए जाएंगे। फर्म ने 1.58 करोड़ रुपये सामान की आपूर्ति ग्राम पंचायतों को की।
जिले में 576 ग्राम पंचायत है। जिनमें स्टेशनरी की आपूर्ति की गई। सामान की आपूर्ति ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव फर्मों से करते है। ग्राम पंचायतों को राखी फोटो स्टूडियो हसनपुर फर्म के माध्यम से ग्राम पंचायतों को स्टेशनरी की 2022 से वर्ष 2025 तक आपूर्ति की गई। गजरौला, मंडी धनौरा, गंगेश्वरी, जोया, हसनपुर और अमरोहा ब्लाक की ग्राम पंचायतों को सामान को भेजा गया। इन चार साल में करीब 80 लाख रुपये की स्टेशनरी को खरीदा गया लेकिन सूत्रों की मानें तो राखी फोटो स्टूडियो फर्म ने अब तक करीब एक करोड़ 58 लाख रुपये के सामान की आपूर्ति की। सीडीओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी जांच के लिए बनाई गई। इस पूरे मामले में राखी फोटो स्टूडियो ने नियमों को दरकिनारा करते हुए सामान की आपूर्ति की। सामान पर जीएसटी तो काट ली लेकिन उसको विभाग में जमा नहीं किया। जांच के दौरान जीएसटी विभाग को ग्राम पंचायतों से बिल मुहैया कराए गए। जिनकी जांच की गई। जिसके बाद निकलकर आया कि फर्म ने करीब एक करोड़ 58 लाख रुपये के सामान की आपूर्ति की। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इसमें अभी 50 लाख का टैक्स और जुर्माना है। फर्म को दो नोटिस जारी किए गए हैं। जिसमें जानकारी की गई है कि सामान की खरीद कहां से की गई। अभी इस मामले में और भी नोटिस दिए जाएंगे जांच रिपोर्ट भी सीडीओ को सौंप दी है। सूत्रों की माने तो अभी इस मामले में जांच और की जा रही है। धनराशि और भी बढ़ सकती है।
........